Bhopal News: पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: इलेक्ट्रिशियन ने नशा करने के बाद उठाया यह जानलेवा कदम, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के बागसेव​निया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसा करने से पहले मृतक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने कहा कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी।

इस कारण पत्नी से हुई थी कहासुनी

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार जहां घटना हुई उसके नजदीक ही उसके पिता दूसरे मकान में रहते हैं। पत्नी ने उसके पिता को यह जानकारी सबसे पहले दी थी। मामले की जांच एएसआई अनिल दुबे (ASI Anil Dubey) कर रहे हैं। मृतक हफीज मोहम्मद (Hafiz Mohammed) पिता मो रईस उम्र 36 साल है। वह बागसेवनिया स्थित शिव मंदिर के पास गौड़ मोहल्ला में रहता था। हफीज मोहम्मद बिजली सुधारने का काम करता था। उसको शराब पीने की बुरी लत भी थी। उसकी तीन छोटी बच्चियां और एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है। वह 2 फरवरी को शराब के नशे में घर आया था। जिस कारण पत्नी से छुटपुट विवाद हुआ। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया। वहां लगे पंखे के बाजू में एंगल से दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटक गया। पुलिस को एम्स अस्पताल के डॉक्टर ने इस बात की जानकारी दी थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल के सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाई
Don`t copy text!