Bhopal Property Fraud: घर मालिक को संपत्ति में बना दिया गवाह

Share

Bhopal Property Fraud: वृद्धा की संपत्ति में फर्जी तरीके से बन गया पार्टनर, जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Property Fraud) टीटी नगर थाने से मिल रही है। यहां जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप वयोवृद्ध महिला ने लगाया है। बेटे की तरह ​जिस व्यक्ति को वह संपत्ति की जानकारी देती थी उसमें वह पार्टनर बन गया। इतना ही नहीं एक संपत्ति में उसने वृद्धा को मालकिन की बजाय गवाह बना दिया। यह सब कब हुआ इस बात की भनक उसको भी नहीं लगी।

यह था पूरा मामला

टीटी नगर पुलिस के अनुसार 07 अक्टूबर की दोपहर लगभग दो बजे 926/21 धारा 420 (जालसाजी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें शिकायत विमला गुप्ता पति स्वर्गीय मोहन लाल गुप्ता उम्र 75 साल ने दर्ज कराई है। वे जवाहर चौक स्थित शास़्त्री नगर में रहती है। उन्होंने बताया कि आरोपी शुभकरण पांडे (Shubhkaran Pande) को वह अपना बेटा मानती थी। विमला गुप्ता ने 2016 में नीलबड़ में नौ लाख रुपए का प्लॉट खरीदा था। इसमें वह कब साझेदार बन गया पता नहीं चला। इसी तरह जनवरी, 2017 में निखिल होम्स में दूसरी मंजिल में फ्लैट खरीदा था। इसको खरीदने के लिए चैक दिया था। यह चैक आरोपी ने पहले अपने खाते में डाल दिया। फिर संबंधित मकान मालिक को देकर संपत्ति अपने नाम करा ली। इतना ही नहीं उस संपत्ति में विमला गुप्ता (Vimla Gupta) से गवाही वाले कॉलम में नाम डाल दिया। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पत्नी को तांत्रिक समझता है पति, हंसिया मारकर किया लहुलूहान

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!