Bhopal Dowry News: 10 लाख और पंद्रह तोला सोना की मांग

Share

Bhopal Dowry News: पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Bhopal Dorwy Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित एक महिला ने दहेज अधिनियम का केस दर्ज (Bhopal Dowry News) कराया है। इस मामले में आरोपी पति समेत पांच लोग है। यह आरोपी दहेज में 10 लाख रुपए और पंद्रह तोला सोने की मांंग (Bhopal Crime Against Woman) कर रहे थे।

दो साल पहले हुई थी शादी

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात लगभग 8 बजे प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें धारा 498ए/294/323/34 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति महेन्द्र सिंह (Mahendra Singh), देवर वीरेन्द्र सिंह (Virendra Singh), देवरानी निशा (Nisha), ननद शोभिका (Shobhika) और सास कृष्णा देवी (Krishna Devi) को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका मायका कढैया कोटा में हैं। आरोपी दहेज में 10 लाख रुपए और पंद्रह तोला सोना की मांग कर रहे थे। रकम और सोना न लाने पर ससुराल वालों ने उसको घर में रखने से मना कर दिया था। आरोपी पति महेन्द्र सिंह का नरसिंहगढ़ में स्कूल चलता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक के भीतर से झांसा देकर बाहर लाए शातिर ठग
Don`t copy text!