Bhopal Crime News: राजधानी में जल संकट गहराया

Share

Bhopal Crime News: बैरसिया में हेंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद के बाद मारपीट

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जलसंकट गहराने (Bhopal Crimeलगा है। ऐसा ही एक मामला बैरसिया से सामने आया है। यहां हेंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद के बाद हाथापाई हुई है। इसके अलावा कमला नगर इलाके में रंगदारी को लेकर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 14 मार्च की सुबह 8 बजे हाथापाई हुई थी। शिकायत दोपहर लगभग 12 बजे  दर्ज की गई है। आरोपी पक्ष और जख्मी हुआ परिवार एक ही कुनबे का है। विवाद हेंडपंप पर पहले पानी भरने को लेकर शुरु हुआ था। एफआईआर पूजा बाई जाटव पति जालम सिंह उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। वह लुडरिया गांव की रहने वाली है। आरोपी पप्पू जाटव और जमुना बाई है। इधर, कमला नगर थाना पुलिस ने सूरज छिद्दा और राज के खिलाफ धारा 327/294/506/34 (अड़ीबाजी, गाली—गलौज, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया है। सूरज छिद्दा थाना क्षेत्र का बदमाश है। उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज है। ​ताजा मामला 17 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन लावारिस लाशें मिली, वृद्ध की मौत
Don`t copy text!