Bhopal News: पति ने पत्थर उठाकर पत्नी को मारा 

Share

Bhopal News: एक साल से अलग रहने के लिए मजबूर थी घरेलू हिंसा की शिकार पीड़िता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति है जिसने पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर उसको जख्मी कर दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पति को नोटिस देकर रवाना किया

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 1 जून की सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह पति से पिछले एक साल से अलग रह रही है। यह फैसला उसने घर में होने वाली कलह के कारण लिया था। घटना वाले दिन वह पति के मकान में अपना सामान लेने गई थी। इसी बात पर पति आगबबूला हुआ और उसने पत्थर मार दिया। पुलिस ने 174/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को नोटिस देकर गिरफ्तार कर लिया है। पति—पत्नी को पुलिस की तरफ से खोले गए परामर्श केंद्र में जाकर सलाह लेने को भी बोला गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: एक कार्रवाई के दो बार जारी हुए प्रेस नोट
Don`t copy text!