Bhopal News: लिव इन में रखकर संबंध बनाए, रिश्ते को नाम देने से इंकार

Share

Bhopal News: दो महिलाओं की शिकायत पर बलात्कार के अलग—अलग मुकदमे दर्ज, एक मामले का आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Honor Killing
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज महिलाओं से जुड़ी है। पीड़ित महिलाओं का लंबे समय तक शारीरिक ​शोषण (Bhopal Rape News) किया गया। यह संबंध शादी करने का वादा करके बनाए गए थे। एक पीड़िता तलाकशुदा है जिसको आरोपी ने लिव इन (Live In Relation Ship Case) में रखा था। जब शादी की बात आई तो उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसी तरह दूसरी महिला से भी शादी का झांसा देकर लंबे समय तक बलात्कार (Bhopal Woman Harassment Case) किया गया।

किराए में कमरा लेकर साथ में रखा

हनुमानगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग ग्यारह बजे बलात्कार की एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में आरोपी बीना निवासी 28 वर्षीय हेमंत दुबे है। जिसकी गिरफ्तारी फिलहाल अब तक नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ 1205/21 धारा 376/376—2एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसके पति से तलाक हो चुका है। उसका सात साल का बेटा भी है। वह 2018 में भोपाल प्याजा में सर्वे का काम करती थी। तभी उसकी मुलाकात आरोपी हेमंत दुबे (Hemant Dubey) से हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। हेमंत दुबे उससे शादी करना चाहता था। उसने अलग कमरा लेकर रहने के लिए बोला। इस बात से पीड़िता राजी नहीं थी। आरोपी ने उसे बोला वह कुछ गलत नहीं कर रहे। आजकल सभी इस तरह से लिव इन रिलेशन​ में रहते है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: ब्लैड से गर्दन काट ली

वकील लाने का बोलकर गायब

वह अशोका गार्डन इलाके में किराए से पीड़ित महिला के साथ रहने लगा। वहां उसके साथ पहली बार बलात्कार (Bhopal Rape News) किया। वह करीब दो साल तक वहां साथ रहते थे। इसके बाद वह गौतम नगर समेत अन्य जगहों पर किराए से रहे। दोनों जगह आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोपी से शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसका बोलना था। तब आरोपी ने बोला वह परिवार से बातचीत के करके शादी करेगा। इसके लिए वह घर जाने का बोलकर चला गया। इस दौरान भी दोनों की फोन पर बात—चीत होती रही। कुछ समय बाद पीड़िता ने मकान खाली किया और उसकी मां के पास आकर रहने लगी। बुधवार—गुरूवार की रात लगभग दो बजे हेमंत पीड़िता से मिलने आया। वहां भी रात उसके उसके साथ गलत काम किया। सुबह पीड़िता ने मां और भाई से आरोपी का परिचय कराया। मां—भाई से मिलने के बाद आरोपी ने बोला वह वकील को साथ लेकर आता है।

कपड़ा मिल में हुई थी पहचान

काफी देर बीतने के बाद भी जब आरोपी नहीं लौटा तो पीड़िता ने उसे फोन लगाया। आरोपी ने बोला उसकी शादी हो गई हैै। इस कारण वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता। उसके बाद मामला थाने पहुंचा था। इधर, बजरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे बलात्कार का मामला दर्ज किया है। शिकायत 28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। मामले में मुस्तकीम (Mustkim) आरोपी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 649/21 धारा 376—2एन (कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस ने बताया दोनों कपड़ा मिल में साथ काम करते थे। वहीं पर दोनों की जान पहचान हुई थी। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। जिसके बाद वह उसका करीब एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। मुस्तकीम ने पीड़िता को एक नवंबर को बताया की उसकी शादी हो गई है। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टूरिस्ट बस और कंटेनर के बीच भिड़ंत

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!