Bhopal News: पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230120_175803-300x225.jpg)
भोपाल। मजदूर के साथ धारदार हथियार से मारपीट का विवाद हुआ। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से मारपीट का विवाद हुआ।
इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 23 मई की शाम छह बजे हुआ था। हमले में जख्मी अरमान खान (Arman Khan) पिता आरिफ खान उम्र 22 साल है। उसने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। वह अर्जुन नगर (Arjun Nagar) में रहता है। अरमान खान फेब्रीकेशन का काम करता है। उसके रिश्तेदार के चंबल कॉलोनी स्थित घर पर आरोपी समीर, नदीम और शाहनवाज घर पर पहुंचकर गाली—गलौज कर रहे थे। वहां से आरोपी निकल गए तो उसे वह रास्ते पर टकराए। पुलिस ने हमले और विवाद के पीछे वजह नहीं बताई है। आरोपियों ने हमले के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया था। जिसमें अरमान खान को गंभीर चोट आई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संतोष सिंह (HC Santosh Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 251/24 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से वार, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![BHopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।