Bhopal News: लेन—देन को लेकर हुई मारपीट

Share

Bhopal News: मकान बनाने के लिए दी थी सैंट्रिंग, पैसा मांगने पर हुई नोक—झोक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लेने—देन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यह विवाद सैंट्रिंग लगाने के बाद बचे पैसे लेने पर शुरू हुआ था। घटना ​मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट (Bhopal Beaten Case) का मामला दर्ज किया है।

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 6 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे 173/22 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत राजकुमार उर्फ राजू पिता गेंदा लाल उम्र 54 साल ने दर्ज कराई है। वह संजय नगर जय हिंद स्कूल के नजदीक रहते हैं। इस मामले मेें आरोपी कल्लू ठेकेदार (Kallu Thekedar) है। राज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सैट्रिंग लगाने का काम करता है। उसने 10—15 दिन पहले कल्लू ठेकेदार के कहने पर सैंटिंग लगाई थी। जिसका उसे दो हजार रूपए लेना था। घटना वाले दिन वह आरोपी से मिलने गया था। उसने नेहरू नगर में सैट्रिंग लगाने के दो हजार रूपए मांगे थे। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर कल्लू ने पास रखे पाइप से मारना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे गाली—गलौज करके वहां से भागा दिया। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नकली नोट के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
Don`t copy text!