Bhopal News: महिला ने दांत से कान काटा

Share

Bhopal News: पैंसो के लेन—देन को लेकर दो गुटों के बीच हुआ विवाद

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला ने युवक का कान दांत से काट दिया। महिला ने पैसे उधार दिए थे। जिसको जख्मी युवक नहीं दे रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया (Bhopal Crime News) दर्ज किया है।

दोनों पक्ष ने लगाया आरोप

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार करोद स्थित शिव नगर में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। जिसमें पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। पहले पक्ष की तरफ से बबीता भास्कर (Babita Bhaskar) पति ताराचंद्र भास्कर उम्र  40 साल ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी सोनू भील ठाकुर है। पुलिस ने धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) के तहत केस दर्ज किया। जबकि सोनू भील ठाकुर की शिकायत पर दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें पुलिस ने धारा 294/324/506/34 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस प्रकरण में आरोपी कपिल और उसका एक साथी है। पुलिस ने बताया दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन—देन पर विवाद हुआ था। आरोपियों ने सोनू भी ठाकुर का कान दांत से काट लिया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Psycho Blackmailer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Airport News: हेलीकॉप्टर पर पथराव करके कांच तोड़े, फ्लाइट के आगे लेटा
Don`t copy text!