Negligence in duty : वीआईपी मूवमेंट से खीेजे कांस्टेबल ने वायरलैस पर दी गाली, सुनकर डीआईजी भी हो गए हैरान

Share

Negligence in dutyसीएम की ड्यूटी के लिए कंट्रोल रुम ने दिया था पाइंट, थाने के दो सिपाहियों के खिलाफ जांच शुरू

भोपाल। राजधानी में ड्यूटी के दौरान लापरवाही (Negligence in duty) का मामला सामने आया है। यह मामला मुख्यमंत्री कमलनाथ की सुरक्षा से भी जुड़ा था। इस कारण डीआईजी सिटी इरशाद वली ने दो सिपाहियों को तुरंत ही सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात हुई थी। जिसे पुलिस के अफसरों ने दबाने की कोशिश भी की। मामला कुछ ऐसा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए रातीबड़ के मयूरी गार्डन जा रहे थे। उनके मार्ग में व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष से सभी थानों को वीआईपी ड्यूटी के लिए पाइंट चलाया गया था। इसमें आदेश दिया गया था कि वे मार्ग निर्धारित मार्ग में तैनात होने वाले कर्मचारियों को पाबंद करके कंट्रोल रूम को रिपोर्ट करें। जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ जिसे डीआईजी इरशाद वली ने सभी सुना। उन्होंने देरी नहीं की और लापरवाह कर्मचारियों (Negligence in duty) को हटाने का आदेश जारी कर दिया।

यह कहा था
कंट्रोल रुम से जब पाइंट चला तो टीटी नगर थाने के दो पुलिसकर्मी वॉयरलैस पर बातचीत करने लगे। यह बातचीत उनकी शहर के अलावा डीआईजी सिटी भी सुन रहे थे। दोनों पुलिसकर्मी वॉयरलैस पर कह रहे थे कि इतनी रात को कौन वीआईपी शहर में आ गया। अब उनके घर जाने का समय हैं और उन्हें ड्यूटी में जाना पड़ रहा है। यह बातचीत कुछ आपत्तिजनक (Negligence in duty) भी थी जिसको सुनने के बाद डीआईजी सिटी इरशाद वली नाराज हो गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: Red Carpet App बंद होने के बावजूद दे रहे थे झांसा

यह भी पढ़ें : बीच सड़क में एक दंपत्ति के साथ पुलिसकर्मियों ने ऐसा क्या किया जिससे बाद में अफसरों की फजीहत हुई

अब यह चल रहा है
डीआईजी सिटी ने तुरंत वॉयरलैस हैंडल कर रहे कर्मचारियों का पता लगाने का आदेश दिया। दोनों कर्मचारी टीटी नगर थाने के थे यह पता चल गया। लेकिन, वे कौन थे यह पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच सीएसपी टीटी नगर संभाग उमेश तिवारी को सौंपी गई है।

वॉयरलैस पर आत्महत्या की धमकी
टीटी नगर के बाद एक अन्य मामला शहर की सुर्खियां बन गया है। यह मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है। यहां एक एसआई अनूप सिंह सिकरवार ने आत्महत्या की धमकी दी और वह चला गया। ऐसा उन्होंने वायरलैस पर ही किया। जिसके बाद भोपाल पुलिस में हंगामा मच गया। सिकरवार का आरोप था कि कर्मचारियों को उनके अफसर इरादतन मनोवैज्ञानिक तरीके से उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें सीएसपी गोविंदपुरा अमित कुमार से सवाल-जवाब पूछे जा रहे हैं। अमित की कार्यशैली काफी सख्त बताई जा रही है और वह रात साढ़े ग्यारह बजे भी थाने में जाकर गणना लेते हैं। इसी बात को लेकर कई थानों के कर्मचारियों में गुस्सा भी है। हालांकि सीएसपी इसे पुलिस के कार्य का हिस्सा बता रहे हैं।

Don`t copy text!