Bhopal News: ब्रिज पर बाइक को मारी चार पहिया वाहन ने टक्कर 

Share

Bhopal News: दो पहिया वाहन के परखच्चे उड़े, बेटी को मायके में छोड़कर घर जा रहा था पिता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके में हुई। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर नहीं मिला है।

इसलिए चार पहिया वाहन पर जताया जा रहा शक

परवलिया (Parwaliya) सड़क थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 23 फरवरी की शाम लगभग सात बजे हुई थी। हादसे में सीहोर जिले के अहमदपुर ​थाना क्षेत्र स्थित छतरपुरा गांव में रहने वाले लखन लाल साहू (Lakhan Lal Sahu) पिता गबरु लाल साहू उम्र 55 साल की मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही लखन लाल साहू की लड़की की शादी हुई थी। लखन लाल साहू बेटी को मायके मेे छोड़कर अपने घर बाइक से जा रहा था। ब्रिज पर वह पहुंचा तो उसे टक्कर मार दी गई। परवलिया सड़क पुलिस मर्ग 05/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसा बहुत ही खतरनाक हुआ था। इसमें मृतक की प्लैटिना बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को मौके पर दूसरे वाहन के टुकड़े भी मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर की मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज
Don`t copy text!