Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: भतीजी के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सामान लेने जा रहे चाचा की मौत

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) तीन सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी है। यह घटनाएं हबीबगंज, छोला मंदिर और शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जीप ने मार दी थी टक्कर

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार यहां 4 जुलाई की सुबह पारुल अस्पताल में लक्ष्मण वर्मा पिता बद्री प्रसाद उम्र 65 साल की मौत हो गई। वह शिवाजी नगर में रहता था। दुर्घटना लिंक रोड पर 7 जून को हुई थी। लक्ष्मण वर्मा (Laxman Verma) पैदल जा रहे थे। उन्हें महिंद्रा जीप ने टक्कर मार दी थी। पहले फ्रेक्चर अस्पताल में भर्ती रहे। फिर पारुल अस्पताल (Parul Hospital) में परिवार ने शिफ्ट किया था। बेटा मेडिकल दुकान चलाता है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना वाले दिन ही लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का केस दर्ज कर लिया था।

भाई के यहां कार्यक्रम में आया था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार पीपुल्स अस्पताल से 02 जुलाई की रात लगभग नौ बजे मौत की सूचन मिली थी। शव की पहचान कुंदन पटेल पिता परमानंद पटेल उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह मूलत: सागर (Sagar) का रहने वाला था। यहां चोपडा गांव में भाई के यहां आया हुआ था। भाई के यहां बेटी का जन्म हुआ था। वह साथी सत्यभान और भगवान सिंह कुशवाहा (Bhagvan Singh Kushwaha) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। दो बाइक पर तीन लोग सवार थे। सामान लेने के लिए तीनों निकले थे। तभी मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। यह दुर्घटना 02 जुलाई की शाम को हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Badwani Road Mishap : ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

होमगार्ड जवान की मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

इसी तरह हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अक्षय अस्पताल (Akshay Hospital) के नजदीक कार ने एक दो पहिया वाहन में टक्कर मार दी। दो पहिया वाहन को रातीबड़ निवासी 50 वर्षीय सूर्यकांत तिवारी (Suryakant Tiwari) चला रहे थे। उन्हें नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया। सूर्यकांत तिवारी होमगार्ड में जवान थे। वे चार इमली के नंदन कानन पार्क में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी भी थे। दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!