Bhopal News: तीन जगहों से लाखों रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: एमपीईबी से रिटायर कर्मचारी समेत तीन मकानों पर चोरों ने बोला धावा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चोरियों से जुड़ी है। यह घटनाएं कोतवाली, पिपलानी और गौतम नगर इलाके में हुई हैं। तीनों जगहों से सोने—चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। जेवरातों की कीमतों पर अभी संशय बना हुआ है। इसके अलावा करीब 30 हजार रुपए नकदी चोरी गई है। इनमें एक घटना में पीड़ित परिवार एमपीईबी से रिटायर कर्मचारी का है। वह दिल्ली में नौकरी करने वाले बेटे के पास गए हुए थे।

चोरी गए जेवरात की कीमत नहीं बताई

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार 2 जुलाई की सुबह 10 ​बजे धारा 454/380 (दिन में चोरी) का केस दर्ज किया गया है। घटना इब्राहिमपुरा स्थित कॉलोनी की है। शिकायत मोहसिन अली उर्फ जावेद पिता ​मजहर उम्र 57 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। वह सिलाई के लिए कपड़े देने गया था। तभी ताला तोड़कर नकदी 12 हजार रुपए और जेवरात कोई चोरी कर ले गया। मोहसिन अली उर्फ जावेद (Mohsin Ali@Javed) के घर से चोरी गए जेवरात की कीमत अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

दिल्ली गया था परिवार

Bhopal News
Robber Clip Art- Courtesy

इसी तरह पिपलानी पुलिस ने मनोहर सिंह चंदेल पिता केदार सिंह चंदेल उम्र 70 साल की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। वे आनंद नगर स्थित सिद्दार्थ लेक सिटी के नजदीक फ्लैट में रहते हैं। घर से नकदी 10 हजार रुपए के अलावा सोने—चांदी के जेवरात चोर बटोर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी गए जेवरातों की कीमत अभी नहीं बताई है। मनोहर सिंह चंदेल (Manohar Singh Chandel) एमपीईबी विभाग से रिटायर कर्मचारी है। घटना की सूचना उन्हें पड़ोसी संजय सिन्हा (Sajnay Sinha) ने दी थी। वे पत्नी रंजना चंदेल (Ranjana Chandel) के साथ दिल्ली में रहने वाले बेटे निमिश चंदेल के पास अप्रैल, 2021 से गए हुए थे।

यह भी पढ़ें:   MP Congress News : गृहमंत्री को सनी लियोनी और श्वेता तिवारी से फुर्सत नहीं: केके मिश्रा

कोट में रखी चाबी मिल गई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, चोरी की तीसरी घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। शिकायत आटो ड्रायवर फिरोज खान पिता वसीर खान उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। वह जेपी नगर में रहता है। फिरोज खान (Firoz Khan) ने बताया 30 जून को मकान में ताला लगाकर ड्रायवरी के लिए चला गया। उसकी पत्नी अनम पांच—छह दिन से आयुष्मान अस्पताल में भर्ती एक परिचित की देखरेख के लिए गई थी। पत्नी को उसकी बहन कौसर ने चोरी होने की जानकारी दी। चोरों को अलमारी की चाबी मिल गई थी। वह कोट की जेब में थी। घर से नकदी 8 हजार रुपए के अलावा सोने का पेंडल, सोने की लौंग, दो कान के बुंदे, चांदी के कड़े, बड़ी चांदी की पायल, दो बच्चों की पायल चोरी गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!