Bhopal Road Mishap: निगम के ट्रक ने दो वाहनों को उड़ाया

Share

Bhopal Road Accident में बुजुर्ग की मौत, एक अन्य गंभीर रुप से जख्मी

MP Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भोपाल नगर निगम के तेज रफ्तार ट्रक (Bhopal Muncipal Truck Accident) ने दो वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत (Bhopal Road Mishap Death Case) हो गई। यह भीषण दुर्घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

घर लौट रहा था वृद्ध
जानकारी के अनुसार यह घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। यहां वृंदावन नगर के नजदीक मंगलवार सुबह नगर निगम के तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। यह ट्रक कचरा ढ़ोने का काम करता है। ट्रक की चपेट में आने से शिवलोक फेस—3 निवासी गोविंद कुमार ओरिया उम्र 71 साल की मौत हो गई। वह अपने वाहन से वृंदावन नगर स्थित दूसरे मकान से घर की तरफ जा रहे थे। ट्रक ने दूसरे वाहन को भी टक्कर मारी थी। यह वाहन भीकम सिंह चला रहा था। उसको गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर को शेयर करें
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमीशन के विवाद पर हुई मारपीट
Don`t copy text!