Bhopal News: एयरपोर्ट ब्रिज के नजदीक सड़क हादसे में मैकेनिक की हुई थी मौत, अब पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210928-WA0018-300x225.jpg)
भोपाल। सड़क हादसे में हुई मौत (Bhopal Road Accident Death) के एक मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा पाई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। हादसे में एक मैकेनिक की जान गई थी। अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।
यह बोल रही है पुलिस
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट ब्रिज के पास सड़क हादसा हुआ था। जिसमें सलमान खान पिता सलाम खान उम्र 28 साल की मौत हो गई थी। उसको एयरपोर्ट ब्रिज के पास 28—29 मई की दरमियानी रात दो बजे सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद श्रद्धा अस्पताल (Shraddha Hospital) ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) बाइक से जा रहा था। इलाज के दौरान 29 मई की सुबह सात बजे सलमान खान की मौत हो गई थी। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में रहता था। वह मैकेनिक का काम करता था। इस मामले की जांच एएसआई रामभारत सुमन (ASI Rambharat Suman) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 31/24 कायम किया था। अब पुलिस ने इस मामले में 02 जून को 162/24 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना में मौत) का मामला दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।