Bhopal News: केंद्रीय विद्यालय के सामाने मिली लाश 

Share

Bhopal News: शव की नहीं हो सकी पहचान, पीएम के लिए भेजी गई लाश, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
File Image

भोपाल। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन के सामने एक व्यक्ति का शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची सूचना

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय (Central School) क्रमांक तीन हैं। उसके सामने एक शव मिले होने की सूचना आई थी। शव पुरूष का है जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। शरीर में पहचान से संबंधित कोई निशान भी नहीं है। इसके अलावा उसके पास से कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। जिस कारण उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) के मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। इस मामले की जांच एएसआई मुकेश सिंह (ASI Mukesh Singh) कर रहे है। मिसरोद पुलिस मर्ग 40/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide: पंचायत के आठ महीने पहले सुनाए फैसले के बाद महिला ने दी जान
Don`t copy text!