Bhopal News: चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत, मासूम ममेरी बहन जीवन के लिए जूझ रही

Share

Bhopal News:मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मांगलिक कार्य से निपटकर अपने घर लौट रहे एक परिवार के घर में मातम पसर गया। उन्हें तेज रफ्तार सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। यह दिल दहला देने वाली घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। बाइक पर सवार व्यक्ति के पीछे उसकी मासूम भतीजी और ममेरी बहन थी। जबकि दूसरी बाइक पर उसके पिता भी थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ट्रैक्टर के चालक की नहीं हुई पहचान

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना में आरुषि शाक्य पिता पदम शाक्य उम्र 5 साल और उसके चाचा प्रेम नारायण शाक्य उम्र की मौत हो गई है। परिवार यहां डंगरौली गांव में रहता था। यह सभी गुरुवार को शमशाबाद एक मुंडन कार्यक्रम में गए थे। जहां से लौटते वक्त प्रेम नारायण के साथ छोटे भाई की बेटी आरुषि शाक्य (Arushi Shakya) और बहन की बेटी तुलसा (Tulsa) बैठी थी। पीछे—पीछे दूसरी बाइक पर प्रेम नारायण (Prem Narayan Shakya) के पिता पदम सिंह शाक्य चल रहे थे। दुर्घटना मेघरा पुलिया के पास शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे हुई थी। जिसमें आरुषि शाक्य (Arushi Shakya) की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि प्रेमनारायण ने हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ा। मामले की शुरुआती जांच एएसआई पीएल यादव (ASI PL Yadav) ने की थी। जिसमें 15 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे 258/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना, जिससे हुई मौत) का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का अभी खुलासा नहीं किया है। हालांकि बैरसिया पुलिस मर्ग 24—25/22 दर्ज कर मामले की जांच अभी भी कर रही है।
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Morena Bribe News: स्वच्छता मिशन में भ्रष्टाचार करने वाला अधिकारी धराया
Don`t copy text!