Bhopal News: रात को सोया सुबह नहीं उठ पाया

Share

Bhopal News: बच्चों ने पहुंचाया एम्स अस्पताल तो डॉक्टरों ने पुलिस को दे दी घटना की जानकारी

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। रात को भोजन करने के बाद एक व्यक्ति सुबह उठ नहीं सका। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। पुलिस को एम्स अस्पताल ने इस मौत की जानकारी दी थी। परिजन उसको इलाज के लिए मृत हालत में लेकर आए थे। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने की अटकल लगा रही है।

दो बेटों ने पहुंचाया था एम्स अस्पताल

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार जिसकी मौत हुई उसकी पहचान अशोक बोरसे (Ashok Borse) पिता विठ्ठल बोरसे उम्र 57 साल के रूप में हुई। वे आरके एंक्लेव बागसेवनिया में रहते थे। उन्होंने 29 मार्च की रात को खाना खाया। अगली सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो उनके दोनों लड़कों ने कमरे में जाकर देखा। वे बातचीत नहीं कर रहे थे। घबराकर परिजन एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना डॉक्टर मुदस्सिर ने पुलिस को दी थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 18/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई बाल बिहारी (ASI Bal Bihari) कर रहे हैं, जिन्होंने बताया अशोक बोरसे को दिल की बीमारी थी। जिस कारण पुलिस को लगता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: दो बाइक में आमने—सामने से जोरदार टक्कर, एक की मौत
Don`t copy text!