Bhopal News: लोडिंग आटो की टक्कर से हुई मौत

Share

Bhopal News: गरीब की मौत हुई इसीलिए ऐसी हो रही जांच, हादसा किसी रसूखदार के साथ हुआ होता तो जांच अधिकारी ऐसा नहीं बोल पाते

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी। प्रत्यक्षदर्शी ने ही दी खबर। उसके बावजूद जांच अधिकारी के ऐसे तेवर। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन, यह सच्ची घटना है। मामला भोपाल सिटी (Bhopal News) के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक युवक की लोडिंग आटो की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी दुर्घटना

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 24 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे द ब्लेयर कॉलोनी के नजदीक भीषण दुर्घटना हुई थी। जिसकी खबर राजा खान (Raja Khan) ने पुलिस को दी थी। इस हादसे में मुकेश यादव पिता भंवरलाल यादव उम्र 24 साल की मौत हुई है। वह अब्बास नगर इलाके में रहता था। गांधी नगर पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज किया था। जिसके बाद शाम लगभग छह बजे 22/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर, टक्कर मारना और दुर्घटना में मौत) होने का प्रकरण दर्ज किया गया। दुर्घटना से मौत एमपी—04—जीबी—3032 वाहन की टक्कर से हुई थी। मुकेश यादव (Mukesh Yadav) दूध बेचने का काम करता था। घटना के वक्त वह दोस्त के साथ बाइक पर सवार था।

गरीब नहीं होता तो….

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

सूत्रों के अनुसार लोडिंग वाहन का कुंदा बाहर निकला हुआ था। जिसमें मुकेश यादव की शर्ट फंस गई थी। इस कारण उसका सिर वाहन से टकराया था। दोस्त को भी मामूली चोट आई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मामले की जांच एएसआई राकेश शर्मा (ASI Rakesh Sharma) कर रहे थे। जब उनसे आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी एफआईआर दर्ज हुई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में वक्त लगता है। हालांकि जैसे वे बातचीत एक गरीब व्यक्ति की मौत के मामले में कर रहे थे शायद कोई रसूखदार के मामले में वे ऐसा बोलना तो दूर सोच भी नहीं पाते।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Trademark Fraud: कारखाना मालिक के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!