Bhopal News: अवधपुरी में महिला के गले में ब्लैड मारी

Share

Bhopal News: सनकी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमले के बाद अपनी झोपड़ी में भी आग लगा दी

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। पति से अलग रहने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अवधपुरी इलाके की है। हमले में महिला के गले में ब्लैड का गंभीर वार लगा है। आरोपी ने वारदात के बाद अपने घर पहुंचा। उसने फिर अपनी झुग्गी में आग लगा दी। जिसकी लपटें देखकर पियूष नगर इलाके में सनसनी फैल गई। दमकल की गाडी ने मौके पर पहुंचकर आग काबू में किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मां को इलाज के बाद छुट्टी

एडिशनल डीसीपी जोन—2 राजेश सिंह भदौरिया (Adi.DCP Rajesh Singh Bhadouriya) ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवधपुरी के पियूष नगर के नजदीक राम नगर बस्ती है। यहां श्रमिक परिवार ज्यादा रहता है। इसी बस्ती में 35 वर्षीय ज्योति गौर (Jyoti Gour) भी रहती है। वह अपनी मां के साथ रहती है। उसका पति 38 वर्षीय विशाल गौर है। वह भी कुछ दूर दूसरी झुग्गी में रहता है। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। दोनों के बीच तीन महीने से मनमुटाव चल रहा था। आरोपी विशाल गौर (Vishal Gour) बुधवार दोपहर नशे की हालत में पत्नी के पास पहुंचा। उसने आवेश में आकर ब्लैड से पत्नी ज्योति गौर के गले पर ब्लैड मार दी। बीच—बचाव करने पीड़िता की मां कविता भी आई। उसके साथ भी मारपीट की गई। हालांकि कविता को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हमला करने के बाद आरोपी अपने घर आया। उसने झुग्गी में आग लगा दी। जिसके बाद यह घटना लोगों के प्रकाश में आई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईपीएल के सट्टे का खुलासा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!