Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News: एम्स अस्पताल ने बागसेवनिया को दी थी जानकारी, घटना स्थल गोविंदपुरा का निकला तो यहां दर्ज किया गया था मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की एम्स अस्पताल में मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था। दुर्घटना की सूचना पहले एम्स अस्पताल ने बागसेवनिया को दे दी थी। जब जांच हुई तो वह गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने एम्स अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को अब तक टक्कर मारने वाली बाइक की जानकारी नहीं मिली है।

टक्कर मारने वाली बाइक का पता लगा रही पुलिस

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से 13 जून की रात लगभग सवा दस बजे जख्मी व्यक्ति के मौत की सूचना दी गई। यह जानकारी डॉक्टर रंजीत कुमार (Dr Ranjeet Kumar) ने दी थी। जिस दुर्घटना के जख्मी व्यक्ति की मौत की जानकारी दी उसके संबंध में पुलिस ने 281/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया था। यह प्रकरण 8 जून को दर्ज किया गया था। जबकि हादसा 1 जून की रात को हुआ था। टक्कर अज्ञात बाइक ने मारी थी। शुरूआती जांच बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस ने की थी। जख्मी राजेश बहादुर सिंह (Rajesh Bahadur Singh) पिता लाल बहादुर सिंह उम्र 52 साल थे। वे शक्ति नगर (Shakti Nagar) स्थित सेक्टर—2 में रहते थे। राजेश बहादुर सिंह डेयरी चलाने का काम करते थे। परिवार मूलत: रीवा (Rewa) का रहने वाला है। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 31/23 दर्ज कर टक्कर मारने वाली बाइक का पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीबीए छात्र को चाकू मारकर किया जख्मी 
Don`t copy text!