Bhopal News: बेटी के जन्म से नाराज पति और सास की क्रूरता

Share

Bhopal News: कुल्हाड़ी सिर पर मारी, मिट्टी का तेल महिला पर छिड़क दिया, चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार बेटियों को लेकर कई स्कीम चला रही है। मकसद बच्चियों की भ्रूण हत्या रोकना और सामाजिक संतुलन बरकरार रखना। लेकिन, यह भारतीय जनता पार्टी की यह पहल आज भी कोसों दूर हैं। बात हम यूं ही नहीं कर रहे हैं। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई है। यह मामला बैरसिया थाना क्षेत्र के अजबपुरा गांव का है। यहां एक महिला को सिर पर कुल्हाड़ी मारी गई। इतना ही नहीं शरीर पर मिट्टी का तेल भी​ छिड़क दिया गया। इसकी वजह सिर्फ यह है कि पीड़िता ने बेटे की जगह बेटियों को जन्म दिया। इसी बात पर आरोपी सास, पति और दो अन्य रिश्तेदारों ने यह कायराना हरकत की।

खाना बनाने से शुरू हुआ था विवाद

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार विवाद 02 दिसंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू हुआ था। घटना ग्राम अजबपुरा गांव की है। जख्मी महिला अजब बाई गुर्जर पति भगवान सिंह गुर्जर उम्र 32 साल है। इस मामले में पुलिस ने दोपहर सवा तीन बजे 840/22 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। आरोपी पति भगवान सिंह गुर्जर(Bhagwan Singh Gurjar) , सास उमा बाई गुर्जर(Uma Bai Gurjar) , रिश्तेदार राकेश गुर्जर (Rakesh Gurjar) और मेहरबान गुर्जर (Meharban Gurjar) को बनाया है। अजब सिंह गुर्जर(Ajab Singh Gurjar)  ने पुलिस को बताया कि दोपहर में नशे की हालत में आरोपी पति घर आया। पहले वह खाना बनाने को लेकर विवाद करने लगा। ​इसके बाद वह बेटियों को जन्म देने पर उसे कोसने लगा। अजब सिंह गुर्जर ने विरोध किया तो पति ने कुल्हाड़ी उठाकर उसके पिछले हिस्से से उसे दे मारा। फिर उस पर अन्य आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़क दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक्स ब्याॅयफ्रेंड चाहता था शादी से पहले वाला प्यार
Don`t copy text!