Bhopal News: पति से प्रताड़ित युवती अब प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची

Share

Bhopal News: पहले पति से है लड़की, प्रेमी के साथ बने संबंधों के बाद जन्मी लड़की को अपनाने से किया इंकार, थाने पहुंचा मामला, बच्ची का कराया जाएगा डीएनए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। प्रेमी के कारण एक युवती का जीवन बर्बाद हो गया। पहले उसे पति ने कुछ महीनों बाद घर से बेदखल कर दिया। फिर प्रेमी ने उसको अपनाने का झांसा देकर उसकी गोद में दूसरा बच्चा दे दिया। अब वह इस बात से मुकर रहा है। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती के साथ एट्रोसिटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यहां से शुरू हुई थी खटपट

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है। उसकी 2016 में शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने तक वह पति के साथ रही। फिर विवाद होने पर वह मायके में आकर रहने लगी। यहां उसने प​हले पति से बने संबंधों के कारण बेटी को जन्म दिया। पति उसे अपने साथ रखने के लिए राजी नहीं था। इस कारण उसने पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया। यह प्रकरण अभी भी अदालत में विचाराधीन है। यहां मायके में उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी नजदीकियां हो गई। उसने शादी करने का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला जनवरी, 2021 से शुरू हुआ था। इन संबंधों के कारण युवती ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसी बेटी को लेकर पीड़िता और उसके प्रेमी के बीच अनबन होने लगी।

शादी भी की और अब छोड़कर भाग गया

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शादी भी की थी। जिसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए थे। अब वह दूसरी बेटी को अपनाने से इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि वह दक्षिण भारत के ब्राहृम्ण परिवार का है। जबकि पीड़िता दलित समाज (Dalit Samaj) की है। आरोपी जहां रहता था वह जगह भी छोड़कर भाग गया। पुलिस (Bhopal News) ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 276/23 धारा 376—2—एन/3—2—व्ही (कई बार ज्यादती और एट्रो सिटी एक्ट का मामला) दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में तथ्य को प्रमाणित करने के लिए पीड़िता की दूसरी बेटी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इससे पहले आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: गैरतगंज एसडीएम मनीष कुमार जैन गिरफ्तार
Don`t copy text!