Bhopal News: डेयरी संचालक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: शर्ट से लटका मिला था शव, नर्मदा अस्पताल से वापस लेकर आए थे घर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भोपाल में डेयरी संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के गोविंदपुरा इलाके की है। मां ने उसका शव शर्ट से लटका हुआ देखा था। फंदे से उतारकर परिजन कैरियर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से उसे नर्मदा अस्पताल भेज दिया था। नर्मदा अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

किराए से रहने वाले लड़कों से मदद मांगी

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार सुशील यादव (Sushil Yadav) ने 10 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे एक युवक के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान राम यादव पिता स्वर्गीय खब्बूलाल यादव उम्र 26 साल के रूप में हुई है। वह विकास नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। राम यादव (Ram Yadav) दूध डेयरी संचालक थे। घटना वाले दिन वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। कुछ देर बाद मां ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। परिजनों ने उसके मकान में किराए से रहने वाले लड़कों से मदद मांगी थी। लड़कों ने दरवाजे से झांककर देखा तो वह शर्ट से लोहे के पाईप पर लटक रहा था। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 20/22 दर्ज किया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला हैै।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप का ड्रायवर जख्मी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!