Bhopal Cyber Fraud: एफआईआर से पहले पुलिस से रखी शर्त मीडिया रिपोर्ट में नाम न आने पाए

भोपाल। सीआईएसएफ जवान की पत्नी के साथ करीब पांच लाख रुपए का सायबर फ्रॉड हो गया। यह मामला राष्ट्रीय हेल्प लाइन के जरिए भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस के पास पहुंचा। पीड़िता को बुलाया गया तो उसका कहना था कि उसका नाम मीडिया में आया तो उसके परिवार से उसे दिक्कत हो सकती है। इसलिए उसने मांग रखी कि उसका नाम सार्वजनिक न किया जाए।
परिजनों की बिना सहमति के निवेश कर दी रकम
गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार महिला गृहणी हैं। पति सीआईएसएफ (CISF) में तैनात है। उसके पास 16 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम (Instagram) ग्रुप ज्वाइन करने के लिए मैसेज आया। जिसकी लिंक क्लिक करने पर उसे इन्वेस्ट करने पर होने वाले मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद वह इंस्टा के ग्रुप मेंबर के कहने पर पहले सौ फिर लाखों रुपए जमा करने लगी। उससे पांच लाख रुपए से अधिक की रकम जालसाजों ने जमा करा ली। जब मुनाफा निकालने की बारी आई तो उसे इधर-उधर के टैक्स बताकर पैसा मांगा जाने लगा। उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि उसने यह रकम परिजनों की बिना सहमति के निवेश कर दी थी। यह बात पति को पता चलेगी तो उसके साथ काफी संकट आएगा। हालांकि गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 183/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।