Bhopal Cyber Fraud: सोने में इनवेस्ट करने पर दोगुना Profit दिलाने का लालच देकर ठगा

Share

Bhopal Cyber Fraud: Medical Education Department के रिटायर्ड अफसर के साथ लगभग डेढ़ लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सोने में निवेश कराने का झांसा देकर एक रिटायर्ड Medical Education Department के अधिकारी के साथ सायबर फ्रॉड हुआ। इस मामले में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud)  शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने सोने में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले की जांच सायबर क्राइम की तरफ से दो महीने से की जा रही थी।

आधा दर्जन बार रकम ट्रांसफर करवाई

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार नरोत्तम कुमार शर्मा पिता स्वर्गीय नंदकिशोर शर्मा उम्र 69 साल लालघाटी (Lalghati) स्थित फ्लौरा गोल्ड (Flora Gold) बहुमंजिला भवन में रहते हैं। वे चिकित्सा शिक्षा विभाग से निज सहायक के पद से रिटायर्ड हुए थे। नरोत्तम कुमार शर्मा (Narottam Kumar Sharma)  ने बताया कि उनके पास व्हाट्स एप पर मैसेज के साथ कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने भरोसा दिलाने कहा कि उनकी फर्म सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और सरकारी कर्मचारियों को शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की टिप्स देकर मुनाफा दिलाने का काम करती हैं। वे झंासे में आ गए और उन्होंने 16 दिसंबर, 2025 से 5 फरवरी, 2026 के बीच आधा दर्जन बार रकम ट्रांसफर करते हुए जालसाजों के दिए गए खाते में भेज दी। उन्होंने इस अवधि में एक लाख, 45 हजार से ज्यादा की रकम जालसाजों के खाते में जमा कर दी थी। उन्होंने रकम निकालना चाहा तो प्रोसेसिंग फीस और तमाम कई अन्य बहाने जालसाजों ने दिए। यह जानने के बाद उन्हें यकीन हो गया कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने सायबर क्राइम (Cyber Crime) में जाकर शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद 13 अप्रैल को कोहेफिजा थना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 191/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Farmer Suicide : सागर के किसान आत्महत्या मामले में सरकार पर आरोप, गृहमंत्री ने कहा कानून के अनुसार चल रहा काम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!