Bhopal Cyber Fraud: मोबाइल हैक करने के लिए जालसाजों ने तीन एपीके फाइल भेजी, दो महीने तक राज्य सायबर मुख्यालय में दबी रही फाइल

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल में तैनात सहायक शिक्षक के खाते से करीब सवा तीन लाख रुपए जालसाजों ने निकाल लिए। इस मामले में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले राज्य सायबर मुख्यालय में इस जालसाजी पर कार्रवाई के नाम पर दो महीने तक शिकायत दबी रही।
एपीके फाइल भेज जालसाजों ने मोबाइल किया हैक
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार गिरीश कुमार दहायत पिता नारायण प्रसाद दहायत उम्र 58 साल रवि शंकर नगर कॉलोनी (Ravi Shankar Colony) में रहते हैं। वे सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। गिरीश कुमार दहायत (Girish Kumar Dahayat) का शिवाजी नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) में खाता हैं। उनके खाते से 22 दिसंबर, 2025 को पांच बार योनो एप के जरिए ट्रांजेक्शन करके तीन लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसमें से 20 हजार रुपए एटीएम से निकाले गए थे। सायबर क्राइम मामले में उसी दिन उन्होंने जाकर शिकायत दर्ज करा दी थी। हालांकि गिरीश कुमार दहायत के बेटे ने मोबाइल (Mobile) पर सर्च किया तो पता चला कि तीन एपीके फाइल जालसाजों ने भेजी थी। जिसकी मदद से आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल हैक करके उक्त वारदात को अंजाम दिया। दो महीने बाद इस संबंध में केस डायरी डिपो चौराहे स्थित राज्य सायबर मुख्यालय (State Cyber Headquarters) ने हबीबगंज थाना को भेजी। जिसमें 26 फरवरी को जालसाजी का प्रकरण 116/26 दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।