Bhopal Cyber Fraud: एक्सिस बैंक अधिकारी बनकर भेजी फर्जी लिंक

Share

Bhopal Cyber Fraud: को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी के खाते से निकाले एक लाख 42 हजार रुपए से ज्यादा की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक्सिस बैंक अधिकारी बनकर जालसाजों ने को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी के खाते से एक लाख, 42 हजार तीन सौ 48 रुपए निकाल लिए। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सायबर फ्रॉड की यह वारदात करीब तीन महीना पूर्व हुई थी। पुलिस जांच के नाम पर मामला दर्ज न करके केस डायरी को दबाए रखी हुई थी।

कार्ड की रीडिम कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार चेतन सक्सेना पिता नर्मदा प्रसाद सक्सेना उम्र 55 साल बैरसिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी (Shri Nagar Colony) में रहते हैं। वे टीटी नगर स्थित को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक (Co-operative Central Bank) के मुख्यालय में तैनात हैं। चेतन सक्सेना (Chetan Saxena) के पास एक्सिस बैंक (Axis Bank) का क्रेडिट कार्ड है। आरोपियों ने 01 दिसंबर, 2025 की शाम लगभग साढ़े चार बजे कॉल किया। उन्होंने स्वयं को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया। उन्हें बातों में उलझाते हुए कार्ड की रीडिम कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेज दी। जिसके जरिए फ्लिपकार्ड इंटरनेट प्रायवेट लिमिटेड के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। पैसा कटने के बाद उन्होंने एक्सिस बैंक के हेल्प सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा उन्होंने सायबर क्राइम (Cyber Crime) पुलिस से मदद मांगी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। जिसके बाद 26 फरवरी को टीटी नगर थाने केस डायरी भेजकर जालसाजी का प्रकरण 108/26 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!