Bhopal GRP News: चार लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal GRP News: तमिलनाडू एक्सप्रेस के एसी कोच से जेवरात से भरा पर्स उठाकर भागे चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। तमिलनाडू एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसकर बदमाश जेवरात से भरा पर्स उठाकर भाग गए। चोरी गए जेवरात लाखों रुपए कीमत के हैं। मामले की जांच भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) कर रही है। इधर, तीन अन्य चोरियों के मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।

बैग के भीतर रखा पर्स हुआ गायब

जानकारी के अनुसार जैनुद्दीन पिता असगर अली उम्र 67 साल इटारसी (Itarsi) के सुभाषगंज में रहते हैं। वे पत्नी फरीदा के साथ ट्रेन नंबर 12622 तमिलनाडू एक्सप्रेस (Tamil Nadu Express) के एसी कोच में सफर कर रहे थे। जैनुद्दीन अली (Zainuddin Ali) दिल्ली स्टेशन से इटारसी जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। जब ट्रेन (Train) भोपाल जंक्शन में पहुंचने वाली थी उससे पहले पत्नी को लेकर वे शौचालय गए थे। वहां से लौटे तो बैग (Bag) के भीतर रखा पर्स (Purse) गायब था। उसमें पांच तोला वजनी सोने की दो चूडी, एक अंगूठी गायब थी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब दो लाख 60 हजार रुपए बताई है। इसी तरह भोपाल जीआरपी थाने में मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वे उत्तर प्रदेश (UP) के रामपुर (Rampur) जिले में रहते हैं। वे पत्नी संध्या गंगवार (Sandhya Gangwar) के साथ बरेली एक्सप्रेस (Bareli Express) के एस-1 कोच में सवार थे। उन्हें सीहोर स्टेशन उतरना था। ट्रेन जब निशातपुरा स्टेशन (Nishatpur Station) पर पहुंची तो उनका पर्स गायब था। जिसमें पत्नी का मोबाइल, नकदी पांच हजार रुपए नहीं थे। इसी तरह प्रोफेसर पंकज रसिक कुमार चव्हाण उम्र 42 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वे महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित नागभीड़ में रहते हैं। वे नई दिल्ली से 20806 एपी एक्सप्रेस (AP Express) में सवार हुए थे। भोपाल जंक्शन में तीन व्यक्ति उनका एप्पल कंपनी का फोन (Phone) सीट पर रखा था वह गायब मिला। पुलिस ने मोबाइल की कीमत 60 हजार रुपए बताई। इसी तरह उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आशुतोष भार्गव पिता महेश भार्गव उम्र 28 साल ने चोरी का प्रकरण दर्ज कराया। वे 19303 इंदौर भोपाल एक्सप्रेस में देवास से भोपाल आने के लिए सवार हुए थे। उनके साथ पत्नी भी थी। भोपाल स्टेशन पर पत्नी का मोबाइल, नकदी ढ़ाई हजार रुपए के अलावा दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी चला गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डाक विभाग के निरीक्षक की पत्नी और छात्रा ने लगाई फांसी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!