Bhopal BJP News : मोर्चा और प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी की ताकत: सुमित पचौरी

Share

Bhopal BJP News : पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का दिया लक्ष्य

Bhopal BJP  News
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी जिनके साथ दाहिनी तरफ रविंद्र यती— भाजपा कार्यालय से जारी फाइल फोटो।

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। यह चुनाव भाजपा सरकार के लिए सेमी फायनल से कम नहीं है। क्योंकि इसके महज एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। जिसकी तैयारियों के लिए केंद्र और राज्य का संगठन चिंतित है। इसलिए पार्टी के भीतर हर स्तर पर बने संगठनों को सक्रिय किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल (Bhopal BJP News) जिला भाजपा कार्यालय में मोर्चो और प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक हुई। जिसको जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachori) ने संबोधित किया।

बैठक में यह बोले जिला अध्यक्ष

जिला भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा और किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई। इस अवसर पर भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता माली, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, राजू मीणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित जादौन, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा उपस्थित थे। सुमित पचौरी ने कहा कि मोर्चो का कार्य क्षेत्र बडा है। समाज के हर क्षेत्र में इनका काम है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना चलायी है। सरकार की योजनाओं को सभी मोर्चा के माध्यम से जनता के बीच ले जाएं और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़े। पचौरी ने कहा कि आज हमारी ताकत लगातार बढी है। पार्टी की इस ताकत के पीछे मोर्चा, प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोर्चा, प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी समाज के सभी वर्गो और सभी क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का कार्य कर रही है।

ओबीसी पर फैसले के बाद मोर्चा का गठन

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी मंडल स्तर तक घोषणा हुई। सभी मोर्चो की जिला कार्यकारिणी मंडल स्तर के पदाधिकारी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी से मुलाकात की और जिलाध्यक्ष ने सभी को बधाई दी। हालांकि इनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Ladli Bahna Yojna News: बैंक बांट रही लाडली बहनों को चिल्लर
Don`t copy text!