IYC News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव जेल पहुंचे

Share

IYC News: छात्र नेता रवि परमार की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस उग्र, प्रदेश में नर्सिग घोटाले के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी

IYC News
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते विवेक त्रिपाठी। यह तस्वीर यूथ कांग्रेस के मीडिया सेल की तरफ से जारी की गई है।

भोपाल। छात्र नेता रवि परमार की गिरफ्तारी के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। उन्हें बुधवार को कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया था। इधर, यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में नर्सिग की संबंद्धता का घोटाला किया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में यूथ विंग (IYV News) आंदोलन चलाएगा। इसका असर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने भोपाल केंद्रीय जेल में जाकर छात्र नेता से मुलाकात भी की है। जिसके बाद यूथ कांग्रेस ने  पत्रकारों को बुलाकर अपनी रणनीति का खुलासा किया।

झूठे मुकदमे सरकार के इशारों पर बना रही पुलिस

एमपी यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी (Vivek Tripathi) ने बताया कि छात्र नेता रवि परमार (NSUI Ravi Parmar) को षडयंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया गया। मामूली धाराओं में जेल वारंट बनाया गया। उसे हथकड़ी पहनाकर घुमाया भी गया। ताकि आंदोलन करने वाले युवा नेताओं का मनोबल टूटे। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और चेतावनी देती है कि जल्द हम उग्र आंदोलन करेंगे। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि दतिया, सागर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम में पुलिस भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रही है। इसी तरह नर्सिंग महाघोटाले की जांच के लिए शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय आन्दोलन शुरू होगा। रवि परमार की गिरफ्तारी किन धाराओं में हुई है। यह स्थिति पुलिस ने नहीं बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

IYC News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: सुअर के लिए युवक की अंतड़ियां निकाल डाली
Don`t copy text!