Bhopal News: एमबीबीएस छात्रा को बदनाम किया

Share

Bhopal News: सदमे में आई बेटी की हालत देखकर मां ने दर्ज कराई एफआईआर, सोशल मीडिया में अश्लील फोटो के साथ नंबर बांटे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एमबीबीएस छात्रा को बदनाम करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता काफी सदमे में हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोपी की कभी शादी समारोह में पीड़ित परिवार से पहचान हुई थी। हालांकि इस मामले में आरोपी को लेकर पुलिस भी स्थिति साफ नहीं कर सकी है। उसका कहना है कि अभी मामले में तफ्तीश जारी है।

यह बोले थाना प्रभारी

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत पीड़िता की 62 वर्षीय मां ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी कुनाल गुप्ता (Kunal Gupta) का नाम सामने आया है। उसने पीड़िता की सहेली के नाम पर आईडी फर्जी तरीके से बनाई थी। इसके अलावा जिस सहेली का नाम लिखकर आईडी बनाई वह तीसरी सहेली के परिचय से सिम खरीदकर ऐसा किया गया। मामले की जांच पहले सायबर क्राइम ने की थी। पीड़िता एमबीबीएस (MBBS) का कोर्स कर रही है। वह इस वाक्ये से काफी परेशान चल रही है। उसे बदनामी का काफी डर सता रहा है। इसलिए उसने पहले परिजनों से बात छुपाई। जब उसकी हालत देखी तो उसकी मां ने सच जाना। पिपलानी पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 306/24 धारा 509/66—सी (अश्लील कमेंट करना और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस कुनाल गुप्ता का सरगर्मी से पता लगा रही है। घटना की पुष्टि पिपलानी थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग लाल (TI Anurag Lal) ने की है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP News: हीरे और सोने के जेवरात समेत तीन लाख रूपए का माल चोरी
Don`t copy text!