MP Political News: सीएम हाउस में लंच के बाद विधायकों को नसीहत

Share

MP Political News: राजधानी की बजाय अपने—अपने क्षेत्र में फोकस करो, कार्यकर्ताओं की तरफ से संगठन में आ रही शिकायतों का समाधान करने के साथ—साथ जनता के बीच जाकर काम करने की समझाईश

MP Political News
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री- File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। लाजिमी है कि भाजपा पार्टी जो इस वक्त सरकार में है वह अभी से चिंता जता रही है। इसके लिए संगठन अपने स्तर पर काम कर रहा है। लेकिन, विधायकों की सक्रियता भी इस काम के लिए जरूरी है। कांग्रेस शतक के करीब है। यह आंकड़ा भाजपा (MP Political News) को ज्यादा खटकता है। इसको कम करने का लक्ष्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देख रहे है। इस कारण उन्होंने प्रदेश के विधायकों को सीएम हाउस में नसीहत दी।

विधानसभा में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं

जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायकों के लिए लंच आयोजित किया गया था। इसमें पहुंचे विधायकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जब—जब उनकी आवश्यकता लगे वे वहां मौजूद होंगे। लेकिन, अब यह समय राजधानी में बिताने का नहीं हैं। इसलिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं पर फोकस करें। मुख्यमंत्री का संदेश था कि कार्यकर्ता चुनाव जिताने में बहुत ज्यादा भूमिका निभाता है। उसकी समस्याओं को चिन्हित करके समाधान करें। यदि वह नाराज है तो उसको दूर करने का प्रयास अभी से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने—अपने क्षेत्र के लिए विधायक निधियों का शत—प्रतिशत इस्तेमाल करें। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में अभी भाजपा 127 विधायकों के साथ बड़ी पार्टी है। यह तब संभव हो पाया था जब ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) खेमे के 22 विधायक एक साथ भाजपा में चले गए थे। जिसके बाद कांग्रेस 96 सीट पर दूसरी बड़ी पार्टी है। इसके अलावा बसपा दो और सपा के एक विधायक और निर्दलीय चार विधायक मौजूद हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Pachmarhi Open Golf Tournament Winner बने स्पेशल डीजी यादव
Don`t copy text!