Bhopal Fraud News: झाड़—फूंक के बहाने महिला ने लूटा, बटोर ले गई जेवरात

Share

Bhopal Fraud News: अंधविश्वास के झांसे में आकर बच्चे की चाहत में बता दिए घर के सारे राज

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पानी के बहाने घर में घुसी एक जालसाज महिला ने हाउस वाइफ को अपने जाल में फंसा लिया। जालसाजी की यह घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां अंधविश्वास में फंसकर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। शातिर महिला उसके कब्जे से सोने की बाली और मंगलसूत्र लेकर भागी है। जिसकी कीमत पुलिस ने सिर्फ आठ हजार रूपए बताई है।

आरोपी महिला की पहचान के प्रयास जारी

टीला जमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे 189/22 धारा 420 जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत प्रांजलि पंथी पति जितेंद्र पंथी उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वह टीला जमालपुरा स्थित भोलेनाथ कॉलोनी में रहती हैं। वह सिलाई का काम करती हैं। प्रांजलि पंथी (Pranjali Panthi) को बच्चे की चाहत थी। जिसका फायदा जालसाज महिला ने उठाया था। आरोपी महिला पहले पानी मांगने के बहाने घर पहुंची। इस बहाने उसने महिला से उसके निजी जीवन के बारे में पूछ लिया। महिला ने उसे बच्चे की चाहत के बारे में बताया था। महिला ने उसे झाड़—फूंक के जरिए निदान होने का झांसा दिया।

पुड़िया खोला तो उजागर हुआ राज

महिला ने उसके जेवर लेकर एक कागज की पुड़िया में बांध दिए। फिर प्रांजलि पंथी को किचन में चावल लेने के लिए भेज दिया। वह वापस लौटी तो महिला ने तब तक जेवरात वाला कागज दूसरे कागज से बदल दिया। महिला के चावल लेकर लौटने पर उसने कुछ उपाय बताकर कागज कुछ दिन तक नहीं खोलने को कहा। ऐसा कहकर वह जेवरात लेकर फरार हो गई। कुछ समय बाद जब महिला ने उस कागज को खोला तो वह कागज खाली था। प्रा​जलि पंथी को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। जिसके बाद यह मामला (Bhopal Fraud News) थाने में पहुंचा। इस मामले की आरोपी की पहचान नहीं हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत पर साड़ी के फंदे से लिपटा मिला बच्चे का शव
Don`t copy text!