Bhopal News: सास—बहू ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर

Share

Bhopal News: सवारी ऑटो में दोनों के बीच बैठे इस शख्स ने चिपकते हुए ऐसा कर दिया कारनामा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। साहब हमें यकीन नहीं था ऐसा भी होता है। मुझसे बिलकुल चिपककर बैठी थी वह। यह बोलते हुए सास—बहू ने थाने में फरियाद लगाई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने बहू को फरियादी बनाया है। जबकि उसके साथ सास भी थी।

सास—बहू की जोड़ी के सामने नहीं टिक पाई महिला

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 10 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। शिकायत मंजू कुशवाहा (Manju Kushwah) ​पति नवीन कुशवाहा उम्र 28 साल ने दर्ज कराई। वह कैची छोला इलाके में रहती है। उसने बताया कि घटना के समय उसकी सास कोमल कुशवाहा (Komal Kushwah) भी थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर 664/23 धारा 379 (खुले स्थान से चोरी का मामला) दर्ज किया है। मंजू कुशवाह के अनुसार सास के साथ वह सवारी ऑटो (Auto) में बस स्टेंड जा रही थी। बहू के साथ एक महिला चिपक—चिपककर बैठी हुई थी। वह बार—बार उसके कंधे पर हाथ भी रख रही थी। उसे लगा कि खराब सड़कों से अनियंत्रित हो रहे वाहन के कारण वह ऐसा कर रही है। लेकिन, बस स्टेंड पर उतरे तो उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र गायब था। सास—बहू ने साहस दिखाया और दौड़कर उस महिला को दबोच लिया। मंगलसूत्र उसके पास से निकला। महिला ने अपना नाम रानी पति रॉबिन राव उम्र 23 साल बताया। वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आई थी। रानी राव (Rani Rao) को लेकर सास—बहू थाने पहुंची और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला से अभद्रता, रोकने पति आया तो धमकाया
Don`t copy text!