MP Political News : भाजपा सांसदों को जारी हुआ प्रमाण पत्र

Share

MP Political News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी बधाई

MP Political News
विष्णु दत्त शर्मा, सांसद खजुराहो और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष— फाइल फोटो साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश से भाजपा की चयनित दो सांसदों के प्रमाण पत्र बनकर तैयार हैं। वे उन्हें लेने के लिए शनिवार को विधानसजा जाएंगी। इसके बाद दिल्ली संसद भवन में उन्हें पद और गोपनीयत की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर (MP Political News) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने बधाई दी है।

सबका साथ सबका विकास नारा

भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि और कविता पाटीदार का निर्विरोध चुनाव हो गया है। दोनों भाजपा कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा सांसद का प्रमाण पत्र ग्रहण करेंगी। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद ने नव निर्वाचित राज्यसभा सांसदों को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि दोनों सांसदों के निर्वाचन से प्रदेश के विकास में नए आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने आशा जताई कि दोनों सांसद अंत्योदय तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा के अनुरूप प्रदेश के विकास को गति देंगी।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरकेडीएफ कॉलेज के स्टोर रुम मेें चोरी
Don`t copy text!