Bhopal News: पति समेत चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

 Bhopal News: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर संवेदना जताई तो एसडीओपी ने दर्ज कर लिए परिवार के बयान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा था कि बेटियों के जन्म पर प्रताड़ना यह जानकार मन बहुत व्यथित हुआ। वे भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके में हुए सामूहिक आत्महत्या कांड को लेकर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। यहां दो दिन पहले महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फंदे पर झूल गई थी। हालांकि इस घटना में एक मासूम बच्ची सकुशल है और वह हमीदिया अस्पताल में बातचीत करने लगी है। इधर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

छह साल पहले हुई थी शादी

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा था। इसलिए जांच एसडीओपी बैरसिया संभाग और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आनंद कलादगी ने की है। घटना गुनगा थाना क्षेत्र स्थित रो​डिंया गांव (Rodiya Village) में 26 मार्च को हुई थी। इस मामले में गुनगा पुलिस मर्ग 11—12—13/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस घटना में 28 वर्षीय संगीता यादव (Sangeeta Yadav) , उसकी पांच वर्षीय बेटी आराध्या यादव और डेढ़ वर्षीय सृष्टि यादव की मौत हो गई थी। मां ने ढ़ाई वर्षीय मान्या यादव (Manya Yadav) को भी फांसी लगाई थी। लेकिन, उसकी सांस चल रही थी। जिसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। उसने घटना के दूसरे दिन आंखें खोली और अपनी मां को पूछा। पुलिस ने संगीता यादव के भाई रायसेन निवासी नीरज यादव (Neeraj Yadav) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि संगीता यादव की शादी 12 मई, 2018 को हुई थी।

पुलिस ने आडियो जांच के लिए जब्त किए

आरोपी पति रणजीत सिंह यादव (Ranjeet Singh Yadav) है जो कि ग्राम रोंडिया में रहता है। वह किसानी के अलावा टेंट हाउस भी चलाता है। रणजीत सिंह यादव ने सरपंच का चुनाव भी लड़ा था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति एक—एक करके जन्मी तीन ​बेटियों को लेकर अक्सर बहन को कोसना और पीटने का काम करता था। पुलिस ने बयानों के आधार पर 66/24 धारा 498—ए/304—बी/34/3/4 (प्रताड़ना, दहेज हत्या, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। यह प्रकरण 27 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पति रणजीत सिंह यादव उर्फ रजत उर्फ राज के अलावा सास विनीता बाई यादव (Vineeta Bai Yadav) , ससुर संतोष यादव (Santosh Yadav) और देवर मोहित यादव (Mohit Yadav) को बनाया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को मृत्यू से पूर्व रिकॉर्ड किए गए आडियो भी सौंपे गए हैं। जिसमें मृतका अपनी पीड़ा मायके में बता रही थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: एमपी पुलिस का जज्बा, इंसानों के साथ जानवरों को सम्मान
Don`t copy text!