Bhopal News: पति समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: एक महीने पहले फांसी लगाने वाली नव विवाहिता की मौत के मामले में जांच पूरी

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शादी के महज चार साल बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला के मामले में पुलिस ने प्रकरण (Bhopal Suicide News) दर्ज किया है। घटना भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में लगभग एक महीने पहले हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन व्यक्तियों को बनाया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी के चार साल बाद उठाया आत्मघाती कदम

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे धारा 304—बी/498—ए/34 (दहेज हत्या, प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीएसपी अयोध्या नगर ने की थी। इस मामले में आरोपी पति दौलत राम (Dolat Ram), सास सुशीलाबाई (Sushila Bai) और ननद शांति बाई (Shanti Bai) है। पति मजदूरी करता है। उसकी चार साल पहले 24 वर्षीय मनीषा सिलावट (Manisha Silawat) के साथ शादी हुई थी। उसने 23 सितंबर को फांसी लगाई थी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 35/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपी दौलत राम, सास सुशीला बाई और ननद शांति बाई युवती को प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोचिंग छात्रा को पीछा करने वाला मनचले से तंग आकर थाने पहुंची
Don`t copy text!