Bhopal News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर लगाई थी फांसी

Share

Bhopal News: शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं होने पर करता था प्रताड़ित

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। खुदकुशी के एक मामले में जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। यह घटना लगभग तीन महीने पहले हुई थी। इस मामले में आरोपी पति को बनाया गया है। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार इलाके में हुई थी। पुलिस ने यह मामला मायके पक्ष की तरफ से दिए गए बयानों के आधार पर दर्ज किया है।

पुलिस को प्रताड़ना के सबूत मिले

कोलार थाने में मामले की जांच एएसआई सुभाष सिंह (ASI Subhash Singh) ने की थी। जांच के बाद 8 अगस्त की रात लगभग 10 बजे 661/22 धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी राजेश वाल्मिक पिता घासीराम वाल्मिक उम्र 26 साल को बनाया गया है। आरोपी की शादी 24 वर्षीय ललिता वाल्मिक (Lalita Walmik) के साथ लगभग आठ साल पहले हुई थी। ललिता वाल्मिक ने 25 मई, 2022 को फांसी पर झूल गई थी। जिसको फंदे से उतारकर जेके अस्पताल ले जाया गया था। मौत की सूचना कोलार पुलिस को जेके अस्पताल से डाॅक्टर नम्रता सिंह ने दी थी। जिस पर कोलार पुलिस मर्ग 41/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। राजेश वाल्मिक (Rajesh Walmik) यहां बंजारी इलाके में रहता था। खुदकुशी के मामले में ललिता वाल्मिक के भाई विजय गोदिया, भाभी सरिता गोदिया और मां लक्ष्मी बाई के बयान दर्ज किए। जिसमें मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर परेशान करता था। इस कारण उसने फांसी लगाई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Killing: प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने की थी आत्महत्या

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!