Bhopal News: प्रेमी के धोखे से आहत होकर लगाई फांसी

Share

Bhopal News: एमबीए छात्रा ने आत्महत्या से पहले उजागर की थी माता—पिता से सच्चाई, लिव इन में पार्टनर के साथ कोलार में रहती थी

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। लिव इन में रहने वाली युवती की आत्महत्या (Suicide News) मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या करने वाली एमबीए की छात्रा थी। वह माता—पिता से बुधनी में जॉब लगने का बोलकर प्रेमी के साथ रहने लगी थी। जबकि वह प्रेमी के साथ शादी के वादे के चलते साथ रहने के लिए राजी हो गई थी।

यह बोलकर घर से निकली थी

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 8 मार्च की शाम लगभग साढ़े चार बजे 186/22 धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) का मामला दर्ज किया है। घटना 6 मार्च की शाम लगभग सवा छह बजे अनीता डोंडवे पिता सुमेर सिंह उम्र 25 साल की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग 21/22 दर्ज कर मामले की ​जांच कर रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका अमराई बागसेवनिया की रहने वाली थी। पिता सुमेर सिंह आरसीसी का काम करते हैं। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी। आरोपी सुभाष सोलंकी (Subhash Solanki) से उसकी शादी की बात चल रही थी। वह ग्राम सालिखेड़ा थाना झागरिया जिला सिहोर का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी का काम करता है। अनीता डोंडवे ने परिजनों को छह महीने पहले बताया था कि उसकी नौकरी बुधनी में लग गई है। लेकिन, वह आरोपी सुभाष सोलंकी के साथ कोलार स्थित गौरव नगर मल्टी में लिव इन में रहने लगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Harassment Case: डॉक्टर को बच्चे के साथ कमरे में बंद कर देता था पति

मां और बहन से की थी बात

जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि अनीता डोंडवे शादी करने के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी। लेकिन, वह किसी शादी करने में आना—कानी कर रहा था। इसी बात से वह दुखी थी। घटना वाले दिन लगभग दो बजे मृतका ने मां और बहन को फोन लगाया था। उसने बताया कि ​वह घर वालों से झूठ बोलकर सुभाष सोलंकी के साथ रह रही है। उसने उससे शादी का वादा किया था लेकिन, अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। उसकी इस हरकत से वह शर्मिंदा है। बदनामी के डर से उसके शाम लगभग छह बजे मल्टी की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Robbery News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!