Bhopal News: पति से प्रताड़ित महिला ने पुलिस से मांगी मदद

Share

Bhopal News: पति समेत दो लोगों के खिलाफ प्रताड़ता का मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कमला नगर इलाके में घरेलू हिंसा का मामला सामने (Harassment Case) आया है। बेरोजगार पति पत्नी से बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। समझाइश के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ससुराल से भागकर मायके आ गई। यहां परिजनों के साथ थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने पति समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

सुलह कराने की हुई थी कोशिश

कमला नगर थाना पुलिस ने अनुसार 8 मार्च की शाम लगभग सवा 7 बजे 21 वर्षीय युवती ने प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी शिवपुरी निवासी सोनू कोडेरा और शारदा कोडेरा है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने 179/22 धारा 498—ए/294/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका राहुल नगर का है। परिजनों ने उसकी शादी 2017 में सोनू कोडेरा (Sonu Kodera) से कराई थी। शादी के बाद पता चला की उसका पति बेरोजगार है। घर की परवरिश सास—ससुर करते है। उसे दहेज में बाइक लाने को लेकर ताना मारा जाता था। इस विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं (Dowry Case) सहनी पड़ती थी। प्रताड़ित होकर लड़की मायके में आकर रहने लगती थी। परिजन समझौता करकर उसे दोबारा ससुर भेजते थे। कुछ समय ठीक से रहने के बाद भी आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। तंग आकर पीड़िता ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत करने का मन बना लिया। थाने में भी दोनों परिजनों के बीच समझौता करने की कोशिश की गई थी। लेकिन, पीड़िता ससुराल जाने को राजी नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सगे भाईयों ने पति—पत्नी की पिटाई लगाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Robbery News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!