Bhopal Molestation News: डेयरी को बना लिया था छेड़छाड़ का अड्डा

Share

Bhopal Molestation News: सामने लगा था सरकारी नल, आने वाले महिलाओं से करता था बदसलूकी

Bhopal Molestation News
सां​केतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के देहात इलाके से एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। आरोपी दूध डेरी का मालिक है। उसकी जहां डेयरी थी उसके सामने सरकारी नल लगा है। जहां महिलाएं पानी भरने आती है। यहां आने—जाने वाली महिलाओं के साथ आरोपी बदसलूकी करता था। पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

चार—पांच साल पहले हुई थी शादी

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार रविवार शाम लगभग छह बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज हुई हैं। एसआई पूजा त्यागी (SI Puja Tyagi) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी चार—पांच साल पहले गांव में रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई थी। पति मजदूरी करता है। उसे रोजाना पानी भरने के लिए घर से कुछ दूरी जाना पड़ता है। रास्ते में चंदर राजपूत की दूध डेरी है। रोज आते—जाते चंदर पीड़िता को देखकर अश्लील कमेंट करता था। पीड़िता के कुछ ना बोलने पर चंदर की हरकतें ज्यादा बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में तो ऑक्सीजन आज नहीं तो कल पहुंच जाएगा लेकिन यह जो तस्वीरें आ रही है उसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं भूल सकता

दोस्त ने लगाई पिटाई

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र साभार

बदनामी के डर से पीड़िता ने यह बात पति को पहले नहीं बताई थी। लेकिन, उसके पति ने एक दिन चंदर को हरकतें करते हुए देख लिया। पति ने विरोध किया तो आरोपी चंदर और उसके दोस्त लाखन ने पति से मारपीट कर दी। पुलिस ने धारा 354/354क/354घ/ 323/506/34 (छेड़छाड़, अश्लील कमेंट करना, अश्लील इशारे करना, मारपीट करना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामला का आरोपी चंदर राजपूत (Chander Rajput) और लाखन (Lakhan) को पुलिस ने बनाया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरास्त में हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विवाहेत्तर संबंध बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Don`t copy text!