Bhopal News: हरियाणा के इंजीनियर के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज 

Share

Bhopal News: शादी के बारह साल बाद पत्नी को मायके भेजा, थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के बारह साल बाद एक महिला को पुलिस से मदद लेना पड़ी। मामला घरेलू हिंसा का है जिसमें आरोप हरियाणा के इंजीनियर पर लगा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके की है। पीड़िता के दो बच्चे भी है जो इस वक्त ननिहाल में रहने को मजबूर है। पुलिस ने प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोटिस जारी करके भोपाल बुलाया

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 4 सितंबर की रात लगभग 11 बजे 427/22 धारा 498-ए/294/323/506 (प्रताड़ना, गाली-गलौज, मारपीट और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 33 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसका मायका भोपाल में है। जबकि शादी बारह साल पहले हरियाणा के एक इंजीनियर के साथ हुई थी। आरोपी पति अभी दिल्ली में रहता है। वह छोटी-छोटी बात पर पत्नी को पीटता था। जिस कारण उसने मायके से मदद मांगी। माता-पिता उसको दिल्ली से भोपाल ले आए। इसके बाद आरोपी पति उसको लेने वापस नहीं आया। नतीजतन पुलिस से पीड़ित परिवार ने मदद मांगी। आरोपी जब वापस आने तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मुंह के कैंसर से जूझ रहे व्यक्ति की मौत
Don`t copy text!