Bhopal Suicide News: इस बार मौत धोखा न दे दे इसलिए किए थे ऐसे इंतजाम

Share

Bhopal Suicide News: आत्महत्या करने का था जुनून सवार, तीन डॉक्टर कर रहे थे उसका इलाज

Bhopal Suicide News
आत्महत्या करने वाला सुरेश साहू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के कटारा हिल्स से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हुई है। उसको मौत का जुनून काफी समय से सवार था। इस बीमारी का परिवार तीन डॉक्टरों से इलाज भी करा रहा था। उसे अकेला छोड़ा नहीं जाता था। लेकिन, घर पर पत्नी नहीं थी। उसने फायदा उठा लिया। इस बार उसने मौत के धोखे से बचने के लिए बहुत सारे इंतजाम किए थे।

इंकम टैक्स का था जानकार

कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बगरौदा में साहू परिवार रहता है। जिसमें तीन भाई पवन साहू, सुरेश साहू और त्रिलोक साहू (Trilok Sahu) हैं। मंझला सुरेश साहू उम्र 35 साल था। उसकी बेगमगंज में पांच साल पहले दीपा के साथ शादी हुई थी। सुरेश साहू इंकट टैक्स का अच्छा जानकार भी था। वह एक सीए के पास नौकरी भी करता था। लेकिन, उसमें एक कमी थी कि वह मौत के साथ लड़ाई लड़ना चाहता था। यह बीमारी थी जिसका पता परिजनों को बहुत पहले चल गया था। उसका डॉक्टर माया साहू (Dr Maya Sahu), एम्स में डॉक्टर अभिजीत और डॉक्टर टंडन इलाज कर रहे थे। दवा का असर रहते तक वह ठीक रहता था।

यह भी पढ़ें: बोलना तो नहीं चाहिए क्योंकि हमने भी ताली और थाली बजाई थी पर यह रिकॉर्डिंग करने के बाद अस्पताल माफिया हमें लिखना पड़ा

परिवार हैरान रह गया

पवन साहू (Pavan Sahu) ने द क्राइम इंफो से बातचीत में बताया कि सुरेश साहू को परिजन अकेला नहीं छोड़ते थे। पत्नी मायके गई थी। घर पर वह रात को खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। आधी रात घर में लगे बल्ब फूटने लगे। सभी नींद से जागे और सुरेश (Suresh Sahu Suicide News) के कमरे की तरफ भागे। वहां जाकर देखा तो डनलप के गद्दे में वह सोया हुआ था। उसने अपने शरीर में कंबल, रजाई, चादर ओढ़ने के बाद आग लगा ली थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टेंट हाउस का माल बुक करके चंपत
Don`t copy text!