Bhopal News: शादी के दो महीने बाद ही लोभी पति ने दिखाया रंग

Share

Bhopal News: पत्नी से संबंध बनाने की बजाय इस तरह से अत्याचार करके करता था प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इंदौर की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी परिवार मूलत: इंदौर का रहने वाला है। पीड़िता की शादी जनवरी, 2020 में हुई थी। पति लालची था इसलिए उसने शादी के दो महीने बाद ही अपने रंग दिखाने शुरु कर दिए थे। वह पत्नी के साथ यौन हिंसा भी करता था। एफआईआर भोपाल सिटी के (Bhopal News)महिला थाना पुलिस ने दर्ज की है।

मौका दिया लेकिन नहीं बदला व्यवहार

यातनाओं से तंग आकर पीडि़ता को कुछ दिन बाद ही मायके में पनाह लेना पड़ी थी। परिजनों कोजबउसने सच्चवाई बताई तो वह भोपाल आकर महिला थाने में पहुंच गए। महिला थाना पुलिस ने 103/22 धारा 498—ए/377/506/3/4/34 (प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, धमकाना, दहेज अधिनियम और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर तीन मई को दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 29 साल की है जो इंदौर की रहने वाली है। उसकी शादी होशंगाबाद (Bhopal News) में 21 जनवरी, 2020 को हुई है। आरोपी का परिवार वर्तमान में ऑफिसर कॉलोनी, गौतम नगर में रहता है। अरेंज मैरिज होने की वजह से पीडि़ता अपने माता-पिता की लाज को लेकर पहले कुछ दिन चुप रही। पति उसको प्रताड़ित करने के लिए उसके साथ संबंध अप्राकृतिक तरीके से बनाता था। इन्हीं बातों से तंग आकर वह मायके चली गई। कुछ माह बाद वापस ससुराल आई, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला था। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Newss
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूरी के भुगतान पर किसान और मजदूर में घमासान
Don`t copy text!