Bhopal Love Jihad: शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए डाल रहा था दबाव, संस्कृति बचाओ मंच के पदाधिकारियों की मदद से महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। हिंदू महिला को झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal Love Jihad) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले का आरोपी एक मुस्लिम व्यक्ति है जिसने अपना नाम पीड़िता को अमित बताया था। उसने शादी करने का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। ऐसा करते वक्त आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए थे। जिसको वायरल करने की वह धमकी दे रहा था। आरोप है कि वह पीड़ित महिला को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव भी बना रहा था। यह बात जब संस्कृति बचाओ मंच को पता चली तो प्रकरण थाने पहुंच गया। पुलिस को अभी इस मामले का आरोपी नहीं मिल सका है।
वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 35 साल है। उसका पति से करीब 12 साल पहले तलाक हो चुका है। उसका एक 14 साल का बच्चा भी है। वह पहले गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में रहती थी। यहां चार साल पहले उसका परिचय नदीम खान से हुआ था। उसने अपना नाम अमित उसको बताया था। उसने कई बार उसकी मदद भी की थी। ऐसा करते हुए वह उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा। उसका कहना था कि वह भी तलाकशुदा है। उसने दो साल पहले पीड़िता से प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का प्रस्ताव उसके सामने रखा। पीड़िता उस वक्त तैयार हो गई। इसके बाद 18 जून, 2022 को आरोपी ने अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़ि़ता ने कई बार उससे शादी के लिए कहा तो वह हर बार बहाना बनाकर टाल देता था। इस बीच पीड़ि़ता को पता चला कि वह शादीशुदा है और हिंदू न होकर वह मुस्लिम है। इस कारण ही वह उससे दूरी बना रहा है। वयह पता चलने के बाद पीड़िता ने बरखेड़ा पठानी इलाका छोड़ दिया। वह कमला नगर इलाके में रहने लगी। आरोपी अमित उर्फ नदीम खान (Amit@Nadeem Khan) 13 मई को एक बार फिर पीडि़ता के घर आ धमका। उस समय उसके घर पर वह अकेली थी। उसने विरोध किया इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसा करते वक्त मोबाइल (Mobile) से अश्लील फोटो और वीडियो (Video) बना लिए। फिर वह पीड़ि़ता को यह बोलकर धमकाने लगा कि वह और उसका बेटा मुस्लिम धर्म शादी कर ले। अगर वह उस पर शादी के लिए दबाब बनाएगी तो वह फोटो और वीडियो भी वायरल करके उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद पीड़िता ने संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी (Chandra Shekhar Tiwari) से मदद मांगी। आरोपी नदीम खान बरखेड़ा पठानी का रहने वाला है। उसकी शादी हो चुकी है। वह बोरिंग वाहन में ड्रायवरी का काम करता है। पुलिस से शिकायत होने की भनक लगने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।