Bhopal News: पिता पर नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: बचपन से नाना—नानी के साए में बड़ी हुई किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) ईटखेड़ी इलाके से मिल रही है। यहां एक नाबालिग के आरोपों के बाद पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

घर ले गए थे माता—पिता

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की शाम लगभग सात बजे धारा 354क/294/9एन/10 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, रिश्तेदारी में छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 17 साल है। यह गंभीर आरोप पीड़िता ने अपने पिता पर लगाए हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता शुरुआत से ननिहाल में रही है। नाना—नानी उसका रिश्ता तय करने जा रहे थे। जिस पर उसके माता—पिता को आपत्ति थी। इस कारण वे उसे ननिहाल से अपने साथ ले गए थे। नाना—नानी से दूर रह रही पीड़िता कुछ दिनों बाद वापस उनके पास रहने आ गई। जिसेक बाद उसने यह संगीन आरोप पिता पर लगा दिए। पीड़िता का पिता छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहता है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: लॉकर में नहीं था इसलिए बच गया सामान
Don`t copy text!