Bhopal News: लड़की ने बनाई लड़के की फर्जी फेसबुक आईडी

Share

Bhopal News: बदनाम करने की थी योजना, घबराया छात्र पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। अभी तक लड़कों की तरफ से लड़कियों को परेशान करने के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन, ताजा एक घटना सामने आई है जिसमें लड़की ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। ऐसा करने का मकसद लड़के को बदनाम करना था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। जिसकी शुरूआती जांच सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद प्रकरण दर्ज करने के लिए केस डायरी थाने को दी गई।

इस कारण पुलिस के पास पहुंचा था शिकायत करने

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शिकायत नवंबर, 2022 में की गई थी। पीड़ित मूलत: नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले का रहने वाला है। वह फिलहाल हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) इलाके में रहता है। जांच के बाद पुलिस ने 309/23 धारा 66—सी (सूचना प्रौद्योगिकी कानून के उल्लंघन का प्रकरण) दर्ज किया गया है। पीड़ित ने उसके नाम पर खोले गए अकाउंट की जानकारी पुलिस को मुहैया कराई थी। जिसमें पता चला कि परी गुप्ता नाम की लड़की ने यह खोला था। हालांकि यह उसका असली नाम नहीं था। आरोपी लड़की निशातपुरा (Nishatpura) इलाके में रहती है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली है। हालांकि ऐसी शरारत करने की ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। पीड़ित को उसके फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी रिश्तदारों से मिली थी। जिसमें आपत्तिजनक तस्वीरें थी। उसकी तस्वीरों को लेकर कई तरह से बातें गलत लिखी हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मनचले की धमकी से तंग विवाहिता पहुंची थाने 
Don`t copy text!