Bhopal News: चाकू घोंपकर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: दो परिवारों के बीच हुआ था विवाद, एक युवक के पेट में घुस गया चाकू

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। विवाद उसके परिवार से पड़ोसियों का हुआ था। दोनों परिवार की शिकायतों पर पुलिस ने अलग—अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। इस विवाद के चलते इलाके में तनाव भी फैला था।

भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 19 मई की सुबह लगभग छह बजे हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने धारा 307/294/323/506/34 (जानलेवा हमला, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत जितेन्द्र सेन पिता तुलसीराम सेन उम्र 31 साल ने दर्ज कराई है। हमले में जख्मी जितेन्द्र सेन का भाई कनीराम सेन (Kaniram Sen) जख्मी है। कनीराम सेन मजदूरी करता है। उसके पड़ोस में आरोपी जावेद उर्फ जाहिद और उसका बेटा जैद (Zaid) रहता है। आरोपियों के घर से शोर हो रहा था। इस बात पर जितेन्द्र सेन (Jitendra Sen) के परिवार ने आपत्ति जताई थी। नतीजतन, विवाद बढ़ने पर चाकू निकालकर हमला कर दिया गया। यह चाकू का वार गनीराम सेन के पेट में लगा है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

दूसरे पक्ष पर मारपीट की एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

कनीराम सेन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से हमीदिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जांच अधिकारी एसआई गौरव सिंह (SI Gaurav Singh) ने बताया कि हमले में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इसी मामले में दूसरा मुकदमा जाहिद खान (Zahid Khan) ने दर्ज कराया है। जिसमें राकेश मीना (Rakesh Meena), जितेन्द्र सेन, राहुल और अभि जैन (Abhi Jain) आरोपी है। जाहिद खान मछली कारोबारी है। उसका कहना है कि घर में मेहमान आए हुए थे। तभी पुरानी रंजिश पर पड़ोसी विवाद करने लगे थे। पुलिस ने इस मामले में धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: वृद्धा समेत दो महिलाओं की मौत
Don`t copy text!