Property Dispute: जमीन के लिए छोटे भाई पर उतार दी गोलियां

Share

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच हुआ था विवाद

Property Dispute
सांकेतिक चित्र

बांदा। जमीन विवाद (Property Dispute) के कारण एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर निर्मम (Banda Brutal Murder Case) हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले की घटना हैं। बंटवारे के बाद दोनों भाई के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा था।
बांदा जिले के सर्किल ऑफिसर (Circle Officer) कुलदीप सिंह के मुताबिक मुरवल गांव में राजू सिंह की गोली (Banda Shooting) मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि गोली कट्टे से चलाई गई थी। घटना का पता चलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरूआती जांच में मालूम हुआ है कि राजू सिंह का अपने बड़े भाई से जमीन को लेकर विवाद (Property Dispute) चल रहा था। जमीन पिछले दिनों बंटवारे में दोनों भाईयों को मिली थी। हत्या की यह वारदात गुरुवार देर शाम की है। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी। परिवार और आरोपियों के दोस्तों से हुई बातचीत के बाद गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की पार्टी दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि गुरूवार ​सुबह दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था। घर वालों ने मामला शांत कराया था। फिर दोनों भाई अपने—अपने काम पर चले गए थे। शाम को दोनों भाई घर लौटकर आए। सुबह हुआ विवाद शाम को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोपी सुबह ही तय कर चुका था कि वह गोली मारेगा। इसके लिए वह कट्टा भी खरीदकर लाया था। राजू सिंह की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने राजू सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बड़े भाई के अलावा अन्य आरोपी भी बन सकते हैं। दरअसल, आरोपी ने हत्या के लिए कट्टे का इस्तेमाल किया है। वह किस व्यक्ति से खरीदा था उस संबंध में पूछताछ के बाद पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिन बुलाए बारातियों ने फिर की वारदात
Don`t copy text!